भवनाथपुर पुलिस की कार्रवाई: चोरी के 28 मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Location: Bhavnathpur


गढ़वा रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी कर चेरवाडीह में बेचने की फिराक में था आरोपी कमलेश विश्वकर्मा

भवनाथपुर गढ़वा : थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में भवनाथपुर पुलिस ने रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर अरसली दक्षिणी के चेरवाडीह गांव में छापामारी कर चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश विश्वकर्मा (पिता– सुरेंद्र विश्वकर्मा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से विभिन्न कंपनियों के कुल 28 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

पुलिस के अनुसार कमलेश विश्वकर्मा पिछले दो महीनों से मोबाइल चोरी की घटना में संलिप्त था। वह गढ़वा रेलवे स्टेशन के पास रहकर बैटरी वाला टेंपो चलाता था और रात के समय स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करता था। दो दिन पहले ही वह चोरी किए गए मोबाइल लेकर चेरवाडीह पहुंचा था और मोबाइल बेचने के प्रयास में था। लेकिन ग्राहक नहीं मिलने की स्थिति में वह पकड़ा गया।

गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी रजनी रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के साथ छापामारी की और आरोपी को धर-दबोचा। छापामारी दल में एसआई दिनेश सिंह समेत पुलिस के अन्य जवान शामिल थे।

भवनाथपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!