मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 22, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर/पलामू। संत मरियम विद्यालय, मेदिनीनगर के चेयरमैन तथा झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड के निवर्तमान सदस्य अविनाश देव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक सह झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
अविनाश देव ने बताया कि कल्पना सोरेन के साथ महिला सशक्तीकरण, बच्चों के समग्र विकास तथा पलामू जिले से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि 23 जून को आयोजित विधवा विवाह विषयक चर्चा का भी उल्लेख किया गया, जिस पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
उन्होंने बताया कि पलामू के बाल संप्रेषण गृह में स्थापित माटी कला प्रशिक्षण केंद्र को पुनः शुरू कर नियमित रूप से संचालित करने पर सहमति बनी। उनका कहना था कि इससे वहां रह रहे बच्चों के कौशल का विकास होगा, उनमें आत्मनिर्भरता और सामुदायिक भावना मजबूत होगी तथा भविष्य में स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
अविनाश देव ने कल्पना सोरेन को पलामू आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस दौरान राज्य के विकास, महिला एवं बाल कल्याण तथा अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। अविनाश देव के अनुसार, कल्पना सोरेन ने पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर बल दिया।
इसके बाद अविनाश देव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से राज्य के विकास और भविष्य में किए जाने वाले कुछ नए सामाजिक कार्यों को लेकर संक्षिप्त चर्चा हुई। कैबिनेट की व्यस्तता के कारण अधिक समय नहीं मिल सका, हालांकि मुख्यमंत्री ने पुनः मिलने का आश्वासन दिया। अविनाश देव ने राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए बैजनाथ राम को राज्यसभा भेजे जाने पर मुख्यमंत्री को बधाई भी दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!