करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

Location: Meral


मेराल। मेराल दक्षिणी जिला परिषद सदस्य रौशन परवीन के पिता करीब अंसारी द्वारा हत्या की साजिश और फोन निगरानी की आशंका जताए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। शुक्रवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला परिषद उपाध्यक्ष सतनारायण यादव ने कहा कि करीब अंसारी की रेकी कर हत्या की साजिश और फोन निगरानी से संबंधित बातें सामने आने की जानकारी उन्हें खबरों के माध्यम से मिली है।
उन्होंने कहा कि मामला केवल करीब अंसारी या उनके परिवार की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और पुलिस-प्रशासन की निष्पक्ष कार्यशैली से भी जुड़ा है। यदि किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के परिवार को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता करनी पड़े तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने प्रशासन से किसी भी तरह के दबाव से मुक्त होकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
जिला परिषद सदस्य संघ की ओर से कहा गया कि मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत पर फोन निगरानी समेत करीब अंसारी द्वारा लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संघ ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले में करीब अंसारी के परिवार के साथ खड़ा है।
जिला परिषद सदस्य संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि करीब अंसारी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
वहीं डंडई के जिला परिषद सदस्य मोहन यादव ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो जिला परिषद सदस्य सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कांडी के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने भी जनप्रतिनिधियों और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से गंभीरता बरतने की मांग की। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली और थाना प्रभारी विष्णुकांत की भूमिका से जुड़े सवालों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला परिषद सदस्य संघ के नेताओं ने संकेत दिया कि यदि करीब अंसारी द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संघ आंदोलन का रास्ता अपना सकता है। हत्या की साजिश, रेकी और फोन निगरानी से जुड़े आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ के समर्थन के बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा में आ गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन
    error: Content is protected !!