बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

Location: Garhwa


गढ़वा। बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार शाम कल्याणपुर के गौरीटीकर स्थित मंदिर निर्माण स्थल पर हुई। समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने, निर्माण के लिए ट्रस्ट गठित करने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में समाज के सदस्यों ने मंदिर निर्माण को समाज की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सामूहिक सहयोग से इसे आगे बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी विश्वकर्मा पूजा की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की जानकारी देते हुए सुरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर समाज के लोग पूर्व की भांति अपने-अपने प्रतिष्ठानों में पूजा-अर्चना करेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह निर्णय झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं विश्वकर्मा समाज के सम्मानित सदस्य रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक और श्रद्धांजलि व्यक्त करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने प्रशासन से जिले में भी किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने की मांग की।
बैठक के अंत में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके निधन को समाज और क्षेत्र के लिए दुखद बताया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर बाबा विश्वकर्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। बैठक का संचालन सुनील कुमार विश्वकर्मा ने किया।
बैठक में लक्ष्मी विश्वकर्मा, उपेंद्र विश्वकर्मा, राम मिलन विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, अवधेश कुमार, सोमनाथ विश्वकर्मा, विमलेश विश्वकर्मा, श्रवण विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, राजमणि विश्वकर्मा, राम सकल, अजीत, प्रदीप, फूलचंद विश्वकर्मा, बाबू लोहार सहित विश्वकर्मा समाज के कई बुद्धिजीवी, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन
    error: Content is protected !!