विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

Location: Manjhiaon

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}


मझिआंव: प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ऊंचरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को एक युवक के लाठी लेकर पहुंचने और महिला सहायक शिक्षिका के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षिका की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। मामले में शिक्षिका ने मझिआंव थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
सकरकोनी गांव निवासी शाहबाज आलम की पत्नी एवं सहायक शिक्षिका (पारा शिक्षिका) शाइस्ता सुल्ताना ने आवेदन में आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे ऊंचरी गांव निवासी दुखी राम के 40 वर्षीय पुत्र जोगेंद्र चंद्रवंशी लाठी लेकर विद्यालय पहुंचा। आरोप है कि उसने शिक्षिका के साथ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि वह विद्यालय में नहीं पढ़ाएगी। शिक्षिका के अनुसार, वह हृदय रोग से पीड़ित हैं। घटना के दौरान उन्हें चक्कर आया और वह बेहोश हो गईं। इसके बाद परिजन उन्हें रेफरल अस्पताल ले गए। परिजनों के अनुसार, फिलहाल उनका हृदय संबंधी इलाज गढ़वा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
शिक्षिका ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि उक्त युवक पूर्व में भी उनके साथ दो बार अभद्र व्यवहार कर चुका है।
क्या कहा हेडमास्टर ने
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश राम ने बताया कि घटना के समय वह विद्यालय के कमरे में थे। बाहर से हल्ला-गुल्ला सुनकर कमरे से बाहर आए तो देखा कि युवक हाथ में डंडा लिए हुए था और शिक्षिका शाइस्ता सुल्ताना तथा जोगेंद्र चंद्रवंशी के बीच कहासुनी हो रही थी। उन्होंने युवक को विद्यालय से बाहर किया और शिक्षिका को शांत कराया। उन्होंने बताया कि शिक्षिका हृदय रोग से पीड़ित हैं।
क्या कहा थाना प्रभारी ने
इधर, आवेदन मिलने के बाद थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाना लाया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शिक्षिका की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!