गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

Location: Garhwa


गढ़वा/पलामू। गढ़वा के पुरानी बाजार निवासी प्रो. संजय केशरी की धर्मपत्नी एवं लक्ष्मी चंद्रवंशी डिग्री महिला कॉलेज, रेहला (पलामू) की प्राचार्या डॉ. नीलम केशरी ने शैक्षणिक क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर से वाणिज्य संकाय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की उपाधि प्राप्त की है। विश्वविद्यालय द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई।
नीलम केशरी का शोध विषय “A Study of Indian Cement Industry – Special Reference to Selected Cement Plants in Jharkhand State” रहा। इस शोध में झारखंड के चयनित सीमेंट संयंत्रों की कार्यप्रणाली, औद्योगिक चुनौतियों, उत्पादन व्यवस्था तथा विकास की संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन किया गया है।
उन्होंने अपना शोध कार्य नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं पूर्व निदेशक डॉ. एस.बी.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
डॉ. नीलम केशरी की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार, परिजनों, रिश्तेदारों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस सफलता से गढ़वा और पलामू जिले के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है तथा यह शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!