भवनाथपुर में छापामारी: 650 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Location: Bhavnathpur

छवनी टोला निवासी विश्वनाथ साह अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में था संलिप्त, गढ़वा जेल भेजा गया

भवनाथपुर (गढ़वा)। थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में भवनाथपुर पुलिस ने रविवार की देर शाम मकरी पंचायत के छवनी टोला में छापामारी कर 650 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) जब्त किया और इस अवैध कारोबार में संलिप्त विश्वनाथ साह को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को यह कार्रवाई एसडीपीओ की ओर से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर करनी पड़ी। छापामारी के दौरान पुलिस ने देखा कि गांजा छोटी-छोटी पुड़ियों में बिक्री के उद्देश्य से पैक किया गया था और घर में अवैध रूप से रखा गया था।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देख विश्वनाथ साह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया

पुलिस के अनुसार विश्वनाथ साह लंबे समय से अपने घर से गांजा बेचने का काम कर रहा था। यह कार्रवाई मादक पदार्थ के अवैध व्यापार पर नकेल कसने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!