• Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 22, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


चैनपुर के आवासीय बालिका विद्यालयों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश


मेदिनीनगर/पलामू। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को चैनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय पिछड़ी जाति आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दोनों विद्यालयों की वार्डन से छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी ली तथा भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि छात्राओं को निर्धारित मीनू के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उपायुक्त ने कक्षा नौ की छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्राओं ने कक्षा में माइक खराब होने तथा एक ही कक्षा में 70 से अधिक छात्राओं के अध्ययन से होने वाली कठिनाइयों की जानकारी देते हुए सेक्शनवार कक्षाएं संचालित करने का अनुरोध किया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को माइक की शीघ्र मरम्मत कराने तथा छात्राओं की संख्या के अनुरूप आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके बाद उपायुक्त ने राजकीय पिछड़ी जाति आवासीय बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण कर शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अध्ययन वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अनाथ बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बांटी खुशियां


मेदिनीनगर/पलामू। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को अपना जन्मदिन अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाकर संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। इस अवसर पर वे मेदिनीनगर स्थित सिंचाई विभाग परिसर के वात्सल्य धाम, संप्रेषण गृह तथा स्टेशन रोड स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचे, जहां बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।
इस दौरान बच्चों ने उपायुक्त को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण किया और उनके साथ समय बिताकर अपनी खुशियां साझा कीं।
उपायुक्त ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जरूरतमंद और असहाय बच्चों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करे। उनके इस आत्मीय एवं संवेदनशील पहल से बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरा वातावरण स्नेह, अपनत्व एवं उत्साह से भर गया।

    आपकी राय महत्वपूर्ण है!

    इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  1. 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!