परियोजना बालिका उच्च विद्यालय भवनाथपुर में नशा मुक्ति अभियान, छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली

Location: Bhavnathpur


गगनभेदी नारों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा विरोधी संदेश, पूरे क्षेत्र में बना जागरूकता का माहौल

भवनाथपुर (गढ़वा)। नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से परियोजना बालिका उच्च विद्यालय भवनाथपुर में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भवनाथपुर पंचायत की मुखिया बेबी देवी और विद्यालय के संस्थापक सदस्य सीता राम पाठक द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने साइकिल रैली निकाल कर क्षेत्र में नशा विरोधी संदेश फैलाया। रैली की अगुवाई प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश यादव ने की। छात्राओं ने “नशे को कहो ना, शिक्षा को कहो हां”, “हमने ठाना है, नशा नहीं अपनाना है” जैसे नारों से पूरे प्रखंड को नशा विरोधी भावना से ओतप्रोत कर दिया।

कार्यक्रम में पोस्टर प्रदर्शन, शायरी, भाषण और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने छात्राओं को न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि अपने घर-समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की प्रेरणा दी।

प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और नैतिक मूल्यों की ओर प्रेरित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं की सक्रिय भागीदारी और संकल्पबद्धता की सराहना की और कहा कि यह अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने नशा से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। यह अभियान विद्यालय परिसर से निकलकर आसपास के समुदायों तक असर छोड़ गया, जिससे समाज में जागरूकता की नई लहर दौड़ गई।

इस मौके पर अजय वर्मा, मनोरमा टोप्पो, सत्या कुमारी, कृष्ण कुमार रावत, चंद्रधन राम, विनोद प्रसाद यादव और सीआरपी प्रभात कुमार मिश्रा सहित कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!