मेराल थाना क्षेत्र में ट्रक के चपेट में आने से पति-पत्नी घायल

Location: Meral

मेराल। थाना क्षेत्र के लातदाग गांव में एन एच 39 पर बुधवार के सुबह करीब 5:00 बजे हाई स्पीड ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को चपेट में ले लिया जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। लातदाग के चंदन मेहता अनुज विश्वकर्मा श्रीराम पासवान तथा शिवम पासवान ने घायलों को तत्काल उठाकर मेराल अस्पताल पहुंचाया। घायल विवेक कुमार गुप्ता उम्र करीब 25 वर्ष तथा उनकी पत्नी सपना देवी उम्र करीब 20 वर्ष दोनों खरौंधी थाना क्षेत्र के सुंडी गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार विवेक अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से गढ़वा से अपने घर की ओर जा रहे थे इसी दौरान तेज गति से आ रहा ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में विवेक तथा सपना को काफी चोट आई है। चंदन मेहता ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक भागने में सफल रहा। चोट की गंभीरता को देखते हुए घायल विवेक तथा सपना को मेराल हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!