सदर अस्पताल में मंजनू के साथ मारपीट

Location: Garhwa

गढ़वा सदर अस्पताल गढ़वा में अपनी एक कथित प्रेमिका के चक्कर में पहुंचे प्रेमी को उग्र भीड़ ने जमकर मारपीट कर दिया। शुक्र रहा की समय रहते पुलिस पहुंच गई जिससे युवक का जान बच गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कथित प्रेमी प्रेमिका को पूछताछ के लिए सदर थाना ले गई इसके बाद माहौल शांत हुआ।
हु आर यू की सदर थाना क्षेत्र के हुर मध्या गांव की एक लड़की बीमार थी तथा चाचा के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल आई थी। वहीं जोबरइया गांव का रितेश विश्वकर्मा नामक सुबह युवक अपने दोस्तों के साथ आ धमका तथा उस नाबालिक लड़की को अपने साथ चलने के लिए विवस करने लगा ।आसपास के लोगों ने अस्पताल में उक्त दोनों कि तमाशा देखकर जब लड़की से पूछताछ किया तो उसने लड़के के संबंध में बताया कि वह उसे नहीं जानती है, फिर क्या था वहां पर उपस्थित अस्पताल परिसर के लोगों ने लड़के के साथ मारपीट शुरू कर दी अस्पताल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को समय रहते दी, जिससे उक्त युवक की जान बच गई। पुलिस दोनों के साथ थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है।
हालांकि युवक के अनुसार विगत पांच माह से मोबाइल पर उसकी लड़की के साथ बातचीत होती थी। तथा दोनों एक दूसरे के साथ प्रेम करते हैं । वास्तविकता क्या है यह पुलिस के अनुसंधान के बाद ही पता चलेगा। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!