अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

Location: Garhwa



गढ़वा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गढ़वा की जिला बैठक स्थानीय कार्यालय में प्रांत संगठन मंत्री पशुपतिनाथ जी उपमन्यु की उपस्थिति में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। आगामी सदस्यता अभियान के दौरान गढ़वा जिले में 10 हजार नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ अभियान में जुटने की बात कही गई।
प्रांत संगठन मंत्री पशुपतिनाथ जी उपमन्यु ने कहा कि अभाविप केवल छात्र संगठन नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करने वाला संगठन है। विद्यार्थियों के बीच संगठन की विचारधारा और रचनात्मक कार्यों को पहुंचाते हुए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी से तय होती है।
विभाग प्रमुख सत्यदेव पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद रचनात्मक और छात्रहित के कार्यों के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल सदस्यता बढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रहित, समाजहित और शिक्षा से जुड़े विषयों के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है।
जिला सदस्यता प्रमुख सचिन चौबे ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिले के प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय और शिक्षण संस्थान तक पहुंच बनाकर विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक मंजुल शुक्ला, विभाग संयोजक प्रिन्स सिंह, जिला संयोजक राजा यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!