बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

Location: Ramana


रमना, गढ़वा। थाना क्षेत्र के मड़वनियां गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात समेत 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। घटना को लेकर मड़वनियां निवासी सतीश कुमार पाल, पिता स्व. शंकर पाल ने रमना थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, सतीश कुमार के पिता का इलाज रांची में चल रहा है। इलाज के लिए परिवार के सभी सदस्य पिछले करीब 15 दिनों से रांची गए हुए थे। इस कारण घर बंद था। तीन सितंबर की सुबह सतीश कुमार गढ़वा से मड़वनियां स्थित अपने घर पहुंचे। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर घर में चोरी होने की जानकारी हुई।
पीड़ित के अनुसार, चोर घर में रखे सोने के झुमका, बाली, चेन, तीन अंगूठी, पांच कंगन, नथिया, बिछिया, पायल, मंगलसूत्र समेत अन्य जेवरात ले गए। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा घर में रखे 50 हजार रुपये नकद भी गायब मिले।
सतीश कुमार पाल ने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने, चोरी में शामिल लोगों का पता लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!