कांडी बाजार में ‘तिवारी हार्डवेयर एवं सेनेटरी’ का शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा सभी सामान

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि)। प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार में गुरुवार को ‘तिवारी हार्डवेयर एवं सेनेटरी’ का विधिवत उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के साथ किया गया। पूजा का आयोजन आचार्य पंडित ओम प्रकाश मिश्रा द्वारा कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

नवखोले प्रतिष्ठान में पानी टंकी, समरसेबल, टाइल्स, मार्बल, पाइप समेत हार्डवेयर और सेनेटरी से जुड़ी सभी सामग्रियां एक ही छत के नीचे सुलभ दरों पर उपलब्ध होंगी।

दुकान के प्रोपराइटर विवेक तिवारी ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को गुणवत्ता युक्त सामान उचित दाम पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि ग्राहकों को बाहर जाने की आवश्यकता न हो। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि ग्राहक हमारी सेवा और गुणवत्ता से संतुष्ट हों।”

इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और व्यवसायिक जगत में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप
    error: Content is protected !!