नामांकन के प्रथम दिन 80-गढ़वा तथा 81-भवनाथपुर में नहीं हुआ एक भी नामांकन  

Location: गढ़वा/





गढ़वा विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गया जहां 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 08 एनआर तथा 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 03 एनआर काटा गया। नामांकन के पहले दिन किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नामांकन नहीं किया गया। आज से शुरू हुआ नामांकन 25 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। नामांकन का पर्चा 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार तथा 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, श्रीबंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा के समक्ष भरा जायेगा। इसको लेकर दोनों अनुमंडल कार्यालय के समीप सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है, जो आने-जाने वालों पर नजर बनाये हुए हैं।
13 नवंबर को अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करना सुनिश्चित करें: निर्वाची पदाधिकारी 
गढ़वा-80 विधानसभा आम निर्वाचन 2024 क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि जिला तथा राज्य के भविष्य गढ़ने की तिथि 13 नवंबर निर्धारित की गयी है ऐसे में आप सभी जिलेवासियों से अपील है कि उस दिन आप सभी बड़ी संख्या में अपने बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर करें। वही निर्वाची पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा द्वारा भी आम जनों से अवश्य मतदान करने एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को भी अवश्य रूप से अपने मतों का प्रयोग करने की अपील की गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!