धार्मिक सीरियल में छेड़छाड़ कर अश्लील गाना वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

बंशीधर नगर (गढ़वा): धुरकी पुलिस ने धार्मिक सीरियल के एक दृश्य में छेड़छाड़ कर अश्लील गाना सोशल मीडिया पर वायरल करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में बीरबल गांव के दो युवकों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव से धार्मिक सीरियल के एक दृश्य के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील गाना अपलोड करने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में त्वरित छानबीन की गई। जांच के बाद इस मामले में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।

एसडीपीओ ने बताया कि गढ़वा पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित, प्रचारित और अपलोड की जा रही सामग्रियों पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का सांप्रदायिक, उत्तेजक या भड़काऊ संदेश न फैलाएं और अफवाहों से बचें। यदि इस प्रकार की कोई गतिविधि पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बुधवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पतिहारी गांव में एक झूठी और भ्रामक खबर प्रसारित कर अफवाह फैलाने का प्रयास किया गया था। जांच के बाद मामला पूरी तरह से बेबुनियाद पाया गया। अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह और धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!