एसयूसीआई जिला संयोजन समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा, अजय सिंह कुशवाहा होंगे भवनाथपुर से प्रत्याशी

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) जिला संयोजन समिति की बैठक गुरुवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में कॉमरेड राजेश कुमार के आवास पर कॉमरेड शिवकुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विचार-विमर्श करना था।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से कॉमरेड अजय सिंह कुशवाहा पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इस अवसर पर राज्य कमिटी के सदस्य और गढ़वा जिला प्रभारी कॉमरेड विमल दास भी उपस्थित थे। अन्य प्रमुख सदस्यों में आदित्य पांडेय, लव कुमार पांडेय, राजेश कुमार, लक्ष्मण पासवान, अनिल राम, मुन्ना राम, रफीक खलीफा, मोबिन खलीफा, देवेंद्र प्रसाद, अभय कुमार, राम विनय विश्वकर्मा, विश्वनाथ गौड़, राम प्रसाद सिंह, महेंद्र सिंह, महेंद्र बैठा, संजीव राम, शिवकुमार सिंह कुशवाहा, संजीव मेहता, विधुत प्रकाश, प्रमोद कुमार, आकाश कुमार, राहुल कुमार, और कयामुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बैठक के दौरान चुनावी रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया और सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करने की बात कही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!