सम्मान समारोह में पूजा समिति के लोग हुए सम्मानित

Location: Meral

मेराल: दशहरा पर्व के सप्तमी के अवसर पर हासनदाग देवीधाम परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूजा समिति के अध्यक्ष, सदस्यों और तहसीलदार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया फूलवंती देवी और उनके पति हरेंद्र चौधरी ने किया।

हरेंद्र चौधरी ने पूजा समिति के सदस्यों को रामलीला कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी से दशहरा पर्व को श्री राम के आदर्शों पर चलते हुए बिना किसी भेदभाव के शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार शांति और सद्भाव का संदेश लेकर आते हैं।

इस अवसर पर सम्मानित होने वालों में पूजा समिति के अध्यक्ष सुदर्शन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार चौबे (बिट्टू), सचिव रमेश चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी और तहसीलदार छटन चौधरी सहित कई अन्य प्रमुख लोग शामिल थे। सम्मान पाने वालों में मुखलाल बैठा, संजू चौधरी, नागेंद्र चौधरी, शिवबालक चौधरी, सुकन चौधरी, गंभीरा चौधरी, मलू चौधरी, राजेंद्र चौधरी, उपाध्याय राम, हीरामन चौधरी, बैगा मानदेव चौधरी, और पत्रकार विवेकानंद चौबे शामिल थे।

इस समारोह में झामुमो युवा पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी, शिवदत चौधरी, मानिकचंद चौधरी, संतोष चौधरी, आशुतोष चौबे, संजय चौधरी, विनोद चौधरी और अरकेश चंद्रवंशी सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!