विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदानकर्मियों का प्रथम चरण प्रशिक्षण संपन्न

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार, आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन हेतु प्लस टू उच्च विद्यालय में रविवार को शिक्षकों, सहायक अध्यापकों और अन्य पदाधिकारियों को उनके कार्य और दायित्वों से संबंधित प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया था। प्रथम पाली में नगर उंटारी प्रखंड के सभी शिक्षक और सहायक अध्यापक तथा द्वितीय पाली में रमना प्रखंड के शिक्षक, सहायक अध्यापक, नगर उंटारी एवं रमना प्रखंड के पदाधिकारी एवं अन्य विभागों के कर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में मतदानकर्मियों को चुनाव पूर्व, चुनाव के दिन और चुनाव के पश्चात के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें मतदान केंद्र पर वोटिंग कंपार्टमेंट बनाने, बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, और वीवीपैट को सही तरीके से जोड़ने, मॉक पोल की प्रक्रिया और मतदान के शुरुआत से समाप्ति तक की सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके अलावा, चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता हेल्पलाइन ऐप के उपयोग की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव प्रक्रिया में होने वाली आम गलतियों, ईवीएम एरर, वेब कास्टिंग, और पोलिंग बूथ के लेआउट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अमित शुक्ला, अभिनशा सिन्हा, प्रदीप श्रीवास्तव, श्रीवत्स गर्ग, प्रदीप कुमार, अखिलेश प्रसाद, अविनाश कुमार, विकास पांडेय, सतीश चौबे, सूर्यकांत शर्मा, और अरविंद कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में मतदानकर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!