विश्रामपुर में कांग्रेस का जन संवाद अभियान: वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने किया चौपाल को संबोधित

Location: रेहला,,

रेहला

विश्रामपुर: कांग्रेस द्वारा आयोजित जन संवाद अभियान के अंतर्गत बीमोड़ में चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने मंच संभाला। उनके साथ पूर्व मंत्री और विश्रामपुर के विधायक रहे चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दुबे और पूर्व मंत्री तथा डाल्टनगंज के पूर्व विधायक कृष्णानंद त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने जनसंवाद सह चौपाल में उपस्थित जनता को संबोधित किया।

कार्यक्रम में जनसंवाद समिति के चेयरमैन और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने इस अभियान के उद्देश्यों, जरूरत और इससे जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पलामू प्रमंडल की सभी नौ विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया और कहा कि कांग्रेस हाईकमान के अंतिम निर्णय से प्रत्याशियों का चयन होगा। यह अभियान सात अक्टूबर तक चलेगा और दुर्गापूजा के बाद विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा।

इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ नेताओं जैसे भीम कुमार, सत्यनारायण सिंह, और मानस सिंहा ने भी जनसंवाद में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने की, जबकि संचालन पार्टी के उपाध्यक्ष संतोष चौबे और प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू शुक्ला ने किया।

विभिन्न वक्ताओं, जिनमें प्रदेश नेता विजय चौबे, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमृत शुक्ल, वरिष्ठ नेता सुधीर चंद्रवंशी, कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा पांडेय, अधिवक्ता सुधीर चौबे, प्रो. नंदलाल शुक्ल और अजय साहू शामिल थे, ने गठबंधन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और विश्रामपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव लड़ने की बात कही।

इससे पहले, पलामू प्रमंडलीय क्षेत्र के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय, बरडीहा, और मंझिआव में भी जनसंवाद अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!