बंशीधर नगर में दुर्गा पूजा: श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Location: Shree banshidhar nagar

Proofread Version:

बंशीधर नगर (गढ़वा): शारदीय नवरात्र के आठवें दिन, गुरुवार को मां भगवती के पूजन के पश्चात सभी पूजा पंडालों में मां जगदंबा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मां का पट खोल दिया गया। जैसे ही मां दुर्गा का पट खुला, भक्तों के जयकारों से पूरा पूजा पंडाल और उसके आस-पास का वातावरण गूंज उठा। दुर्गा पूजा के अवसर पर पंडालों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों और सड़कों को भी आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।

दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पूजा पंडालों में पहुंच रहे हैं। मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित होने के बाद पूरा वातावरण देवीमय हो गया है। पंडालों में शुरू हुए पूजन और आरती का यह क्रम नवमी तिथि तक जारी रहेगा। कई पूजा पंडालों में नवरात्र के पहले दिन से ही प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन का कार्य चल रहा है।

सुरक्षा के मद्देनजर, पूजा पंडालों के पास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख पूजा स्थलों जैसे जय जगदंबा क्लब जंगीपुर, दुर्गा पूजा समिति मेन रोड श्री बंशीधर नगर, जय भामाशाह क्लब सब्जी बाजार, नवयुवक क्लब अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय परिसर, फ्रेंड्स रॉक ग्रुप श्री बंशीधर मंदिर परिसर, धुरकी मोड़ स्थित पूजा पंडाल सहित अनुमंडल मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों के पूजा पंडालों में मां भगवती के पट खुलने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!