मझिआंव और बरडीहा में दुर्गा पूजा की धूम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Location: Manjhiaon

Title:

Proofread Version:

मझिआंव: मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के सभी पूजा पंडालों में मां के पट खुलते ही चारों ओर पूजा की धूम मची हुई है। हर जगह पूजा-पाठ और मां के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नगर पंचायत के “यंग स्टार क्लब” का पूजा पंडाल, जिसकी ऊंचाई लगभग 55 फीट और चौड़ाई लगभग 45 फीट है, इस बार भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह क्लब 1996 से लगातार 29 वर्षों से पूजा का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष पंडाल की लागत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है, जबकि पूजा से लेकर अन्य अंतिम खर्च तक का लक्ष्य लगभग 8 लाख रुपए है, जिसे क्लब के अध्यक्ष नीरज कमलापुरी ने बताया।

इसी तरह चंद्रवंशी मुहल्ला स्थित मेन रोड पर “नवदीप संघ” का पूजा पंडाल भी भव्य रूप से सजाया गया है, जिसकी ऊंचाई लगभग 50 फीट और चौड़ाई 45 फीट है। संघ के अध्यक्ष प्रसाद राम ने बताया कि नवदीप संघ यह पूजा 1952 से मनाता आ रहा है। इसके अलावा, मझिआंव खुर्द में जय भवानी संघ, लोहार पुरवा में सनराइज क्लब, चंद्री शिव मंदिर स्थित जय भवानी संघ, मुखदेव हाई स्कूल ऊंचरी शिव मंदिर प्रांगण, खजुरी पूजा पंडाल, और बरडीहा सहित अन्य पूजा पंडालों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, मझिआंव और बरडीहा थाना क्षेत्रों के सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी आकाश कुमार और बैरिया थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया है। साथ ही, उन्होंने सभी से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!