विश्व जनसंख्या दिवस पर चिंतन, नियंत्रण नहीं अब प्रबंधन की ज़रूरत

Location: Garhwa

गढ़वा : मेरा जुआ भारत गढ़वा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिहारा पंचायत सचिवालय सभागार में एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि मुरली श्याम तिवारीविशिष्ट अतिथि रामाशंकर चौबेरोजगार सेवक बसंत सिंह एवं उप मुखिया आशा देवी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मुरली श्याम तिवारी ने कहा कि भारत की जनसंख्या अब 140 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि कई देशों में जनसंख्या घट रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने DLSA द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे अनाथ बच्चों, दिव्यांग बच्चों एवं साथी योजना की जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि रामाशंकर चौबे ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर जागरूकता के साथ अब गिरती जनसंख्या दर पर भी ध्यान देना जरूरी है। इससे भविष्य में श्रमिकों की कमी, सामाजिक असंतुलन एवं पेंशन व्यवस्था पर बोझ बढ़ सकता है।

रोजगार सेवक बसंत सिंह ने कहा कि भारत की प्रति दंपति जन्म दर अब 1.9% हो गई है जो रिप्लेसमेंट स्तर 2.1 से कम है। यह सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधित संकट का कारण बन सकता है।

उप मुखिया आशा देवी ने महिलाओं की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि यदि महिलाएं जागरूक हों, तो जनसंख्या नियंत्रण में बड़ी सफलता मिल सकती है।

कार्यक्रम में रविंद्र नाथ यादव, अमित तिवारी, सरिता देवी, संजय सिंह, कुलदीप राम, रामचंद्र यादव, अजय वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन मुन्ना सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन सभी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल
    error: Content is protected !!