ददई दुबे जनसेवा की मिसाल थे, उनके विचार सदैव रहेंगे प्रेरणास्त्रोत : मिथिलेश ठाकुर

Location: Garhwa

गढ़वा : पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झामुमो नेता मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इसे पलामू प्रमंडल ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और बिहार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

श्री ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय ददई दुबे मेरे लिए आदर्श एवं अभिभावक स्वरूप थे। उनका यूं अचानक चले जाना न केवल राजनीतिक क्षेत्र की क्षति है, बल्कि यह जनमानस के बीच से एक सच्चे जनसेवक और सिद्धांतवादी नेता की विदाई है। इसकी भरपाई संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि ददई दुबे गरीबों और वंचितों के मसीहानिडर योद्धा और जनकल्याण के लिए समर्पित नेता थे। उन्होंने कभी पद और सत्ता के आगे झुकना स्वीकार नहीं किया। वे गरीबों के साथ किसी भी अन्याय पर तत्काल आवाज उठाते थे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते थे।

श्री ठाकुर ने आगे कहा कि उनका व्यक्तित्व अद्वितीय था। वे ग्रामसभा से लेकर लोकसभा तक मजदूरों और गरीबों की आवाज बने रहे। वे वास्तव में पलामू प्रमंडल के ‘अजातशत्रु’ थे। उनके जैसा नेता न कभी हुआ और न होगा। हमें उनके विचारों को आत्मसात कर उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए।

उन्होंने अंत में कहा कि वे स्वयं और पूरी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    error: Content is protected !!