गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Location: Garhwa


गढ़वा : गायत्री शक्तिपीठ कल्याणपुर में शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध व्यास शिवपूजन मेहता की मंडली द्वारा कीर्तन और सोहर गायन से हुई। महिला मंडल की सदस्यों ने भी एक से बढ़कर एक सोहर प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का आह्वान कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कर्मकांड गायत्री परिवार की शोभा पाठक ने संपन्न कराया। निर्धारित मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद पाठक ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की कथा विस्तार से सुनाई। कथा और भजनों से श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गायत्री शक्तिपीठ के हॉल को विशेष रूप से सजाया गया था। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कीर्तन और सोहर गायन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में कल्याणपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
कीर्तन और सोहर गायन में अशोक विश्वकर्मा एवं उपेंद्र शर्मा ने सहगायक के रूप में सहयोग किया। वहीं बैंजो पर रंजीत विश्वकर्मा, नाल पर नंदू ठाकुर एवं अभिषेक ठाकुर तथा झाल पर अनिल विश्वकर्मा ने संगत दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के व्यवस्था प्रमुख गौतम विश्वकर्मा, चंद्रमणि कुमार, ध्रुव कुमार, अनुज कुमार सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    error: Content is protected !!