मलेरिया रोकथाम पर सीएचओ के लिए प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान पर जोर

गढ़वा :जिला अस्पताल के सभागार में मझिआंव, रंका और भंडारिया के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) के लिए मलेरिया और अन्य वेक्टर-जनित बीमारियों की रोकथाम व बचाव पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने की।

सिविल सर्जन ने मलेरिया, फाइलेरिया और कालाजार जैसी गंभीर बीमारियों के नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने ब्लड टेस्टिंग के सही तरीकों की अहमियत बताई। जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सहगल और वीबीडी कंसल्टेंट अरविंद कुमार द्विवेदी ने कम्युनिकेबल और नॉन कम्युनिकेबल डिजीज पर जानकारी साझा की। साथ ही, 10 से 25 फरवरी तक आयोजित एमडीए राउंड के लिए टीम की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।

पिरामल के प्रोग्राम मैनेजर कमल मिश्रा और सीनियर प्रोग्राम लीड ने सीएचओ को पंचायत के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाने और कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के जरिए मलेरिया और फाइलेरिया जैसी समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पुष्पा सहगल, अरविंद कुमार, पिरामल टीम के सदस्य, और सीएचओ सुग्रीव धाकड़, असित राज पटेल, शशि तिर्की, अनिमा टोप्पो, असुल चौधरी, खुशबु राय सहित अन्य लोग।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!