डोर टू डोर अभियान: असहाय विधवा को मिला श्रवण यंत्र, दिव्यांगों को मिल रही मदद

गढ़वा : उच्च न्यायालय झालसा रांची के निर्देश पर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के आदेशानुसार पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने 6 जनवरी 2025 को ग्राम दुबे मरहटिया के अनुसूचित जाति बाहुल्य टोले में 90 दिवसीय आउटरीच अभियान के तहत असहायों की मदद की।

अभियान के दौरान, 70 वर्षीय असहाय विधवा लक्ष्मीनिया देवी (पति स्व. केतवारू राम) को कान से सुनाई देने वाला श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। लक्ष्मीनिया देवी को सुनने की समस्या थी और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था।

गांव में अन्य कई दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान की गई है, जिन्हें अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण, सहायक जयचंद वर्मा, और पर्यवेक्षिका गीता कुमारी के सहयोग से इन व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इनमें से कुछ के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

ग्रामीणों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार और पीएलवी मुरली श्याम तिवारी के इस प्रयास की प्रशंसा की, जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
मौके पर उपस्थितअजय दुबे, अक्लूराम, गिरवाराम, शंभूराम, सुमंत कुमार, रवि सेवक राम, अधीन राम, सरो देवी, प्रभा देवी सहित अन्य ग्रामीण।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    error: Content is protected !!