जीएन कॉन्वेंट में बच्चों ने मनाया मैंगो डे, आम की मिठास संग मिला ज्ञान का रस

Location: Garhwa

जीएन कॉन्वेंट स्कूल में जूनियर विंग के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, कविता, चित्रकला और प्रदर्शनी रहीं खास आकर्षण

गढ़वा: जीएन कॉन्वेंट स्कूल के जूनियर विंग में सोमवार को ‘मैंगो डे’ का आयोजन हर्षोल्लास और रचनात्मकता के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बच्चों को आम के स्वाद से जोड़ना था, बल्कि इसके महत्व, विरासत और संरक्षण के प्रति भी जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत आम से जुड़ी प्रतियोगिताओं, चित्रकला और प्रदर्शनी के साथ हुई, जिसमें बच्चों ने अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। आम की विभिन्न किस्मों, जैसे दशहरी, लंगड़ा, केसर, अल्फांसो और बीजू से जुड़ी जानकारी बच्चों को दी गई।

बच्चों के लिए खास तौर पर कविता के माध्यम से आम के महत्व को समझाया गया –
आया मौसम आम का, मीठे स्वाद के नाम का।
पीला पक्का रसीला आम, सब फलों में सबसे शान।

निदेशक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आम केवल एक फल नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। भारत न केवल आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, बल्कि यह हमारा राष्ट्रीय फल भी है। मैंगो डे हमें इस फल के संरक्षण और संवर्धन की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं – शिवांश केसरी, वेदांश केसरी, मिस्टी गुप्ता, प्रिंस ठाकुर, आंचल केसरी, श्रेया शीतल को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी बच्चों को मीठे और रसीले आमों का स्वाद भी चखाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्य बसंत ठाकुर, संतोष प्रसाद, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र शाह, सरिता दुबे, नीरा शर्मा, शिवानी कुमारी, नेहा केसरी, सुनीता कुमारी, रागिनी कुमारी, पूजा प्रकाश, विकास कुमार और दिनेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!