डीएवी मॉडल स्कूल में हरियाली का उत्सव, बच्चों ने लगाई प्रकृति की गोद में नई सांसें

Location: Garhwa

गढ़वा: डीएवी मॉडल स्कूल के प्रांगण में सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व निदेशक सुशील केसरी एवं शिक्षक वीरेंद्र कुमार ने किया।

इस अवसर पर छात्रों कनक कुमारी, ग्रेसी केसरी, रिया कुमारी, पीहू कुमारी, वैष्णवी कुमारी, विष्णु कुमार, अर्जुन कुमार प्रजापति, मयंक कुमार आदि ने आम, नींबू, आंवला और फूलों के पौधे रोपे। आसमान में छाए बादलों और रिमझिम फुहारों के बीच पौधरोपण का यह दृश्य बेहद प्रेरणादायक रहा।

निदेशक सुशील केसरी ने बताया कि यह समय वृक्षारोपण के लिए सर्वोत्तम है। वर्षा ऋतु में लगाए गए पौधों के जीवित रहने और बढ़ने की संभावना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है, इसलिए विद्यालय द्वारा हर वर्ष फलदार और औषधीय पौधे लगाए जाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि डीएवी मॉडल स्कूल में पूर्व में लगाए गए कई पौधे आज वृक्ष बन चुके हैं, जो फल-फूल दे रहे हैं और पर्यावरण को संजीवनी प्रदान कर रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन का यह सतत प्रयास न सिर्फ हरियाली बढ़ाने में सहायक है, बल्कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित कर रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!