गढ़वा में मानवता की मिसाल: जरूरतमंद के लिए धड़क उठा दिल का दौलत

Location: Garhwa

रक्तदान कर नागेंद्र सोनी ने बचाई गरीब महिला की जान, टीम ने जताया आभार


गढ़वा : टीम दिल का दौलत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब बात जरूरतमंदों की मदद की हो, तो यह टीम सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भरोसे और मानवता का प्रतीक है। मंगलवार को मेराल प्रखंड से इलाज के लिए आई एक गरीब महिला गढ़वा ब्लड बैंक के बाहर B+ रक्त की गंभीर जरूरत के साथ बेसहारा खड़ी थी।

परिवार में कोई रक्तदाता नहीं था, ऐसे में समाजसेवी दयाशंकर गुप्ता ने स्थिति को देखते हुए टीम के व्हाट्सएप ग्रुप में जानकारी साझा की। सूचना मिलते ही टीम के सक्रिय सदस्य पवन सोनी ने तत्परता दिखाई और साथी नागेंद्र सोनी से संपर्क किया। नागेंद्र सोनी, जो उस समय अपनी दुकान चला रहे थे, ने एक पल की देरी किए बिना दुकान बंद कर ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया

नागेंद्र का यह सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि जब बात इंसानियत की हो, तो दिल की आवाज सुननी चाहिए, न कि लाभ-हानि की। उनके समय पर किए गए रक्तदान से महिला का इलाज संभव हो सका और उसकी जान बचाई गई।

टीम संयोजक दौलत सोनी ने कहाहमारा मूल मंत्र है जिसका कोई नहीं, उसका टीम दौलत’। आज नागेंद्र भाई ने इसे सार्थक कर दिखाया। यह भाव ही हमारी असली पहचान है।”

टीम की ओर से रक्तवीर नागेंद्र सोनी को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया ।
यह घटना गढ़वा में एक बार फिर इंसानियत की मिसाल बनकर उभरी और यह संदेश भी दे गई कि सच्ची सेवा के लिए बड़े साधन नहीं, बस एक संवेदनशील दिल चाहिए

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!