सोशल वर्कर संस्था का 83वां साप्ताहिक भंडारा सम्पन्न,

Location: Garhwa


धीरज तिवारी ने जन्मदिन पर जरूरतमंदों के बीच कराया भोजन वितरण


गढ़वा : सोशल वर्कर संस्था द्वारा संचालित “फूड फॉर हंगर” प्रोजेक्ट के तहत मंगलवार को रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप 83वां साप्ताहिक भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सेवा कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच पूड़ी, सब्जी, बुँदिया और रसगुल्ला का वितरण किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धीरज तिवारी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में भंडारे में सहयोग किया। उन्होंने कहा, “मैं लंबे समय से सोशल मीडिया और अखबारों के माध्यम से इन युवाओं द्वारा चलाए जा रहे ‘फूड फॉर हंगर’ प्रोजेक्ट को देख रहा था। आज सेवा में प्रत्यक्ष शामिल होकर मन को आत्मिक संतोष मिला।” उन्होंने संस्था की निस्वार्थ जनसेवा की सराहना करते हुए इसे प्रेरणास्रोत बताया

संस्था के सक्रिय सदस्य शुभम केशरी ने बताया कि शहर के कई लोग संस्था के इस जनसेवा अभियान में लगातार सहयोग कर रहे हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट अनवरत जारी है। उन्होंने बताया कि संस्था का लक्ष्य केवल एक है—जनसेवा और भूखों को भोजन उपलब्ध कराना, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है

इस अवसर पर संस्था की ओर से मुख्य अतिथि धीरज तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
भंडारे में संस्था संचालक आकाश केशरीअनमोल कश्यपयश गुप्तापियूष गुप्ताप्रवीण मधेसिया सहित कई युवा सदस्य उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!