गढ़वा में श्री रामनवमी महोत्सव की तैयारियां शुरू, जायंट्स आस्था लगाएगा सेवा स्टॉल

Location: Garhwa

गढ़वा: जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वाधान में शनिवार को बसंत बाहर रेस्टोरेंट में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जायंट्स आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने की, जिसमें आगामी श्री रामनवमी पूजा महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल (रविवार) को गढ़वा मेन रोड स्थित जायंट्स आस्था के निर्देशक राजेश सोनी के आवास के पास एक विशेष स्टॉल लगाया जाएगा, जहां सभी अखाड़ों से निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल एवं मिष्ठान की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, श्रद्धेय झांकियों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा

इसके अतिरिक्त, अप्रैल और मई 2025 में विभिन्न सामाजिक कार्यों के आयोजन की भी रूपरेखा तैयार की गई। 13 अप्रैल को मेडिकल कैंप, डेंटल कैंप और ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे, वहीं मजदूर दिवस पर श्रमिकों के बीच सत्तू व शरबत वितरण करने का निर्णय लिया गया।

बैठक का संचालन पूर्व फेडरेशन मेंबर डॉ. अशोक सोनी, डॉ. आशीष कुमार एवं पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा ने किया। बैठक की शुरुआत में प्रशासनिक निर्देशक वेद प्रकाश शर्मा एवं ग्रुप आस्था के डायरेक्टर राजेश सोनी ने कार्य योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर जायंट्स आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, सचिव वेद प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक सोनी, पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, डायरेक्टर डॉ. आशीष गुप्ता, निर्देशक गौतम कुमार, राजेश सोनी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आलोक कश्यप, गौतम जायसवाल, रवि कुमार दास, आशुतोष कुमार, आशीष केशरी, बसंत कुमार सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर
    error: Content is protected !!