26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 23, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू



मेदिनीनगर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश तथा पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में 26 जुलाई (रविवार) को जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सशक्तिकरण शिविर एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पलामू के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला उपायुक्त को पत्र भेजा गया है। शिविर में विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे तथा पात्र लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों तथा पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
शिविर में न्यायिक पदाधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) के अधिवक्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविर के माध्यम से आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!