घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा)। सगमा प्रखंड के घघरी मोड़ पर गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में हाई स्कूल (यूएचएस) कदवा के सहायक शिक्षक अभय कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक अभय कुमार यादव अपने घर सगमा से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान घघरी मोड़ पर राम सेवक राम के घर के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
बताया जाता है कि दूसरी बाइक पर राजकुमार भुइयां (पुत्र श्रवण भुइयां) तथा उमेश कुमार (पुत्र सोबरन भुइयां) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभय कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें घघरी स्थित एक निजी क्लिनिक पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर

    ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफल हुए पलामू के अविनाश राजा, बोले— कानून के माध्यम से समाज की करूंगा सेवा

    ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफल हुए पलामू के अविनाश राजा, बोले— कानून के माध्यम से समाज की करूंगा सेवा

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र
    error: Content is protected !!