गढ़वा में शांति समिति की बैठक: ईद, रामनवमी और सरहुल को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील– एसडीओ

Location: Garhwa

गढ़वा :शहर थाना में शुक्रवार को ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने की, जिसमें मुख्य रूप से एसडीपीओ नीरज कुमार, अंचल अधिकारी सफी खान, बीडीओ कुमार नरेंद्र नारायण, थाना प्रभारी बृज कुमार और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने अपनी बातें रखीं। उमेश अग्रवाल ने स्टेशन रोड की लाइटिंग व्यवस्था और जुलूस के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस बल की तैनाती की मांग की। मुरली सोनी ने रामनवमी के दिन डीजे के उपयोग की अनुमति देने की बात कही, क्योंकि कई अखाड़ों ने पहले से ही डीजे बुक कर रखे हैं।
एसडीओ संजय कुमार ने बैठक में मौजूद लोगों से अपील की कि ईद, रामनवमी और सरहुल के त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे हर साल की तरह इस बार भी रामनवमी शांतिपूर्वक मनाएंगे। एसडीओ ने कहा कि अखाड़ों की जिम्मेदारी होगी कि वे सुनिश्चित करें कि कोई उपद्रव न हो।
बैठक में अलख नाथ पांडे, डॉ. यासीन अंसारी, जेएमएम प्रदेश प्रवक्ता धीरज दुबे, नगर परिषद प्रतिनिधि संतोष केशरी, उमेश अग्रवाल, मुरली श्याम सोनी, दौलत सोनी, चंदन जायसवाल, राजकुमार मद्धेशिया, अनीता दत्त, अरविंद तूफानी, मदनी खान, मुजीबुर्रहमान, राजेश प्रसाद (करीमन), ओवर मुखिया कौशल्या देवी, अंचला मुखिया मुखराम भारती और शरीफ अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर

    26 जुलाई को पलामू के सभी प्रखंडों में लगेगा विधिक सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता शिविर

    ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफल हुए पलामू के अविनाश राजा, बोले— कानून के माध्यम से समाज की करूंगा सेवा

    ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में सफल हुए पलामू के अविनाश राजा, बोले— कानून के माध्यम से समाज की करूंगा सेवा
    error: Content is protected !!