सरस्वती पूजा पर बच्चों ने किया शानदार सांस्कृतिक प्रदर्शन, विजेताओं को मिला सम्मान

गढ़वा: जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वावधान में सरस्वती पूजा के अवसर पर इंदिरा गांधी रोड स्थित बच्चा ग्रुप में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य और संगीत प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में आस्था के सदस्यों ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।

प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में रिद्धि कुमारी प्रथम, आयशा कुमारी द्वितीय, साक्षी कुमारी और आरोही कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में जानवी कुमारी प्रथम, मेधा कुमारी द्वितीय, और अनुष्का कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

इस अवसर पर आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, बच्चा ग्रुप के संरक्षक एवं आस्था के सदस्य बसंत कुमार, आशुतोष कुमार, प्रेम प्रकाश गुप्ता, आशीष केशरी (भोलू), आलोक कुमार, दियांशु राज, नीतीश कुमार, अनुकल्प, माही, मानशीं, रितु आदि उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
    error: Content is protected !!