रंका दक्षिणी मंडल में भाजपा की अहम बैठक, शक्ति केंद्र चुनाव पदाधिकारियों की घोषणा

Location: Garhwa

गढ़वा:भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को रंका दक्षिणी मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलराम यादव ने की, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता, सह प्रभारी उदय प्रजापति तथा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज शर्मा मौजूद रहे। बैठक के दौरान सातों शक्ति केंद्रों के लिए शक्ति केंद्र चुनाव पदाधिकारियों एवं सह चुनाव पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

चुनाव प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी शक्ति केंद्रों पर सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। इस दिशा में सभी शक्ति केंद्र चुनाव पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 7 फरवरी से 12 फरवरी तक प्रत्येक बूथ पर बूथ कमेटी का गठन कर सूची जिला कार्यालय में जमा करें

बैठक में मंडल के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को और सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!