सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता विनय चौबे के बड़े भाई कमलेश चौबे की मौत

Location: Meral

मेराल। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार चौबे के मझले बड़े भाई कमलेश चौबे की सड़क दुर्घटना में बुधवार सुबह मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कमलेश चौबे स्कूटी से अपने निवास विश्रामपुर, छत्तीसगढ़ से दुकान के बकाया तगादा के सिलसिले में निकले थे। इसी दौरान जयनगर कोल फील्ड रोड स्थित मार्केट में पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
घटना पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी, रघुराज पांडे, ब्रजेश उपाध्याय, सूरज गुप्ता, राजद कार्यकारी जिला अध्यक्ष करीब अंसारी, अतहर अली अंसारी, बृजेश मिश्रा, बलराम शर्मा, रामशंकर चौबे, भारत भूषण तिवारी, जफीर अंसारी, मुखिया रामसागर महतो, हरेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, रणजीत चौबे, यासीन अंसारी, विवेकानंद चौबार सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव मेराल प्रखंड के हासनदाग लाया जा रहा है। गुरुवार को यूरिया नदी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!