ओबरा पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव मामले की जांच, बीडीओ ने वार्ड सदस्यों का लिया बयान

Location: Manjhiaon


मझिआंव, प्रतिनिधि।
बरडीहा प्रखंड अंतर्गत ओबरा पंचायत की प्रभारी मुखिया कविता देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव मामले में बुधवार को प्रखंड कार्यालय में वार्ड सदस्यों का बयान दर्ज किया गया। इस संबंध में बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने सभी संबंधित वार्ड सदस्यों को बुलाकर आवेदन में किए गए हस्ताक्षरों का सत्यापन किया तथा उनकी राय जानी।
जानकारी के अनुसार, पंचायत के कुल 11 जीवित वार्ड सदस्यों में से 9 वार्ड सदस्यों ने प्रभारी मुखिया कविता देवी के खिलाफ पिछले माह 15 अप्रैल को उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लाया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि प्रभारी मुखिया द्वारा कभी कार्यकारिणी की बैठक नहीं की जाती है तथा पंचायत के विकास कार्यों में वार्ड सदस्यों की राय नहीं ली जाती।
वार्ड सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत में संचालित योजनाओं की जानकारी उन्हें नहीं दी जाती है। हाल ही में लगाए गए चार जलमीनारों में भी किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई तथा निर्माण कार्य एस्टीमेट के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण नहीं हुआ, जिसकी जांच की मांग की गई है। आवेदन में सरकारी राशि के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया गया है।
अविश्वास प्रस्ताव देने वालों में वार्ड संख्या 1 की उर्मिला देवी, वार्ड 3 की पूनम देवी, वार्ड 4 की शोभा कुमारी, वार्ड 6 के मुखलाल राम, वार्ड 9 की लीलावती देवी, वार्ड 10 की बसंती देवी, वार्ड 11 की सरिता देवी, वार्ड 12 की तहरीमा बीवी तथा वार्ड 13 की सरिता देवी शामिल हैं।
बताया गया कि ओबरा पंचायत से चंद्रमुखी कुमारी निर्वाचित मुखिया थीं, लेकिन लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण पंचायत संचालन हेतु वार्ड संख्या 7 की सदस्य कविता देवी को प्रभारी मुखिया का प्रभार सौंपा गया था। पंचायत में कुल 13 वार्ड हैं, जिनमें दो वार्ड सदस्यों की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है।
इस मामले में बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने बताया कि सभी वार्ड सदस्यों के हस्ताक्षर सही पाए गए हैं तथा सभी से अलग-अलग बातचीत कर उनकी राय ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले में जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि परिस्थितियों को देखते हुए पंचायत प्रशासनिक नियंत्रण में भी जा सकती

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    ओबरा पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव मामले की जांच, बीडीओ ने वार्ड सदस्यों का लिया बयान

    ओबरा पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव मामले की जांच, बीडीओ ने वार्ड सदस्यों का लिया बयान

    मझिआंव में 34वें उर्स सह जलसा का आयोजन, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की चादरपोशी

    मझिआंव में 34वें उर्स सह जलसा का आयोजन, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की चादरपोशी

    दहेड़िया सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले दीपक प्रताप देव, दी आर्थिक सहायता और बंधाया ढांढस

    दहेड़िया सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले दीपक प्रताप देव, दी आर्थिक सहायता और बंधाया ढांढस

    जनसुनवाई में जन सेवक और धान क्रय केंद्र की शिकायतें प्रमुख, उपायुक्त ने जांच के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में जन सेवक और धान क्रय केंद्र की शिकायतें प्रमुख, उपायुक्त ने जांच के दिए निर्देश

    नर सेवा ही नारायण सेवा : विकास केशरी

    नर सेवा ही नारायण सेवा : विकास केशरी

    नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर अभाविप ने जताई चिंता

    नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर अभाविप ने जताई चिंता
    error: Content is protected !!