खेलो इंडिया प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाली छात्राओं का सम्मान

Location: Meral


मेराल। एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेलो इंडिया गढ़वा में 27 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एसजीएन पब्लिक स्कूल की छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में करुणा निधि, अर्पणा कुमारी एवं सृष्टि कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किया। थाना प्रभारी विष्णुकांत ने सिल्वर मेडलिस्ट करुणा निधि और अर्पणा कुमारी तथा ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सृष्टि कुमारी को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को भी जीवन में महत्व देना चाहिए।
डॉ. अनिल साव ने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सफलता की कामना की। विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों की आवश्यकताओं पर प्रकाश डालते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
झामुमो जिला युवा सचिव अतहर अली ने बच्चों को माता-पिता, शिक्षकों एवं बड़ों का सम्मान करने की सीख दी। विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं पूर्व में भी रांची में आयोजित पंच सिल्ट प्रतियोगिता में 34 गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। साथ ही गतका प्रतियोगिता में भी विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम में मुखिया रामसागर महतो, अरुण चौबे, पंकज कुमार पासवान, संजय ठाकुर, राहुल कुमार, संजय गुप्ता, प्रदीप कुमार, पंकज चौधरी, पूजा कुमारी, खुशबू एवं नेहा कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!