Location: Meral
मेराल। थाना क्षेत्र के संगबरिया गांव निवासी दिलीप साह का 13 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार मंगलवार से लापता है। इस संबंध में परिजनों ने मेराल थाना में लिखित आवेदन देकर बच्चे की तलाश करने की गुहार लगाई है।
दिए गए आवेदन के अनुसार शुभम कुमार मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। परिजनों ने गांव सहित आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन शुभम का कोई सुराग नहीं मिल सका।
बुधवार को पिता दिलीप साह ने थाना पहुंचकर पुत्र की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। साथ ही आम लोगों से भी बच्चे को खोजने में सहयोग करने की अपील की है।
परिजनों के अनुसार शुभम सरकारी स्कूल की ड्रेस पहने हुए है। उसका रंग गोरा तथा लंबाई लगभग 4 फीट 5 इंच है।
शुभम के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 9693259562 एवं 7903998611 पर सूचना देने की अपील की गई है।