मझिआंव थाना विवाद: युवती बरामदगी के बाद कार्रवाई नहीं होने और रिश्वत लेने के आरोप

Location: Manjhiaon

मझिआंव, प्रतिनिधि:
मझिआंव थाना क्षेत्र के पुरहे गांव की एक दलित युवती के कथित अपहरण और बरामदगी के मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, जबकि थाना में उनसे 10 हजार रुपये भी लिए गए। बाद में पुलिस निरीक्षक के हस्तक्षेप के बाद रकम वापस कराई गई।
पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी पुत्री 9 मई 2026 को गांव के ही बालू गंज टोला निवासी सद्दाम अंसारी के साथ चली गई थी। उन्होंने 10 मई को मझिआंव थाना में आरोपी के खिलाफ आवेदन देकर अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग की। आरोप है कि पुलिस दबाव के बाद आरोपी युवती को लेकर थाना पहुंचा, लेकिन बाद में युवती का बयान बदलवाकर आरोपी को छोड़ दिया गया।
पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अपनी बेटी से मिलने नहीं दिया गया और उच्च अधिकारियों के पास जाने से हतोत्साहित किया गया। उनका कहना है कि थाना के एक एएसआई ने उनसे 10 हजार रुपये की मांग की, जिसके लिए उन्हें अपनी बकरियां बेचनी पड़ीं।
इस मामले पर पुलिस निरीक्षक वृज कुमार ने कहा कि युवती के पिता द्वारा लिखित रूप से कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही गई थी, इसलिए आगे कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पीड़ित परिवार आवेदन देगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिश्वत के आरोप पर उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी को निर्देश देकर 10 हजार रुपये वापस कराए गए।
वहीं, आरोपों में नाम आने वाले एएसआई शिवनाथ राम ने पैसे लेने के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि “ऐसी कोई बात नहीं है।”
यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव थाना विवाद: युवती बरामदगी के बाद कार्रवाई नहीं होने और रिश्वत लेने के आरोप

    स्कूल जाने के दौरान 13 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहार

    स्कूल जाने के दौरान 13 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहार

    खेलो इंडिया प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाली छात्राओं का सम्मान

    खेलो इंडिया प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाली छात्राओं का सम्मान

    सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता विनय चौबे के बड़े भाई कमलेश चौबे की मौत

    सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता विनय चौबे के बड़े भाई कमलेश चौबे की मौत

    ओबरा पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव मामले की जांच, बीडीओ ने वार्ड सदस्यों का लिया बयान

    ओबरा पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव मामले की जांच, बीडीओ ने वार्ड सदस्यों का लिया बयान

    मझिआंव में 34वें उर्स सह जलसा का आयोजन, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की चादरपोशी

    मझिआंव में 34वें उर्स सह जलसा का आयोजन, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की चादरपोशी
    error: Content is protected !!