Location: सगमा
Writing
सगमा(गढ़वा): प्रखंड के बीरबल स्थित +2 हाई स्कूल बीरबल में ज्ञानदीप कोचिंग सेंटर बीरबल द्वारा मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर दीपक कुमार चंद्रवंशी के सौजन्य से किया गया।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान विद्यार्थियों को आगे भी मेहनत के साथ अध्ययन जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।
साइंस संकाय में मांशा पांडेय (81%), आरती कुमारी (78.8%), रिशु कुमारी (78.4%), पूजा कुमारी (78.4%), श्रुति कुमारी (76.8%), अमृता कुमारी (76.5%) एवं संतोष यादव (70.9%) को सम्मानित किया गया।
आर्ट्स संकाय में प्रिया कुमारी (74.2%), राजेश कुमार (68.8%), प्रियंका कुमारी (68%) एवं चांदनी कुमारी (67%) को सम्मान मिला।
कॉमर्स संकाय में फैयाज अंसारी (69.8%), लक्की यादव (67.8%), दिलकश अंसारी (65.5%) एवं अजीत कुमार (64.8%) को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, सगमा ब्लॉक प्रमुख अजय, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव, समाजसेवी बालेश्वर यादव, कामेश्वर गुप्ता, उदय चंद्रवंशी, श्रीकांत चंद्रवंशी, नंदकेश्वर यादव एवं चंदन शर्मा उपस्थित रहे।