Location: सगमा
सगमा: डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने तथा शिक्षा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से सगमा प्रखंड के कटहर कला पंचायत सचिवालय में ज्ञान केंद्र की स्थापना की गई। केंद्र का उद्घाटन प्रमुख अजय साह, बीडीओ सतीश भगत, मुखिया कलावती देवी, उप प्रमुख अर्जुन पासवान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया।
इस अवसर पर बीडीओ सतीश भगत ने कहा कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना, शिक्षा और डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से पंचायत की जनता को कंप्यूटर एवं इंटरनेट से जोड़ते हुए सरकारी योजनाओं, सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र पठन-पाठन की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने, ग्रामीण आबादी में स्वशिक्षा एवं सीखने की संस्कृति विकसित करने तथा क्षमता विकास पर विशेष रूप से कार्य करेगा। केंद्र को सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा और तैयारी से संबंधित संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
बीडीओ ने बताया कि केंद्र ई-लर्निंग संसाधनों के डिजिटल भंडार के प्रबंधन, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए कौशल विकास और कंप्यूटर साक्षरता प्रशिक्षण तथा सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का भी कार्य करेगा।
कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम, महेंद्र बैठा, अशोक चौधरी, श्रीकांत ठाकुर, शंभू ठाकुर सहित शारदा मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित