Location: Manjhiaon
मझिआंव:
बरडीहा थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी मुन्ना पासवान करीब 19 वर्ष शराब के नशे में आर्केस्ट्रा देखने के क्रम में सलगा गांव में एक युवती के घर में घुस गया। जिससे शोर मचाने के बाद लोग दौड़े ,तथा घर वाले एवं ग्रामीणों ने लाठी डंडा से जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया , इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के द्वारा आरोपी घायल युवक को रेफरल अस्पताल मझिआंव में ईलाज कराया गया । समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं दिया गया था, थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।