Location: Meral
मेराल: थाना क्षेत्र के परसही गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले को लेकर मेराल थाना में आवेदन दिया गया है।
दिए गए आवेदन के अनुसार परसही गांव निवासी रूपेश कुमार बुधवार को शिवकुमार राम के साथ चल रहे जमीनी विवाद में समझौता करने गए थे। संबंधित जमीन का मामला न्यायालय में लंबित बताया गया है। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई, जिसमें रूपेश कुमार घायल हो गए।
घायल को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा लाया गया। आवेदन में शिवकुमार राम, राजेंद्र राम, रंजन कुमार सहित अन्य लोगों पर लाठी-डंडा एवं धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।