शहीद नीलांबर-पीतांबर के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Location: Meral

मेराल: प्रखंड सभागार में शुक्रवार को शहीद नीलांबर-पीतांबर के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ सतीश भगत, सीओ जसवंत नायक सहित कई गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बीडीओ सतीश भगत ने कहा कि शहीद नीलांबर-पीतांबर के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। सेवानिवृत्त बीसीओ अजय शुक्ला ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने जल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

श्रद्धांजलि सभा में नाजीर सुनील कुमार, आवास कोऑर्डिनेटर प्रीति कुमारी, जितेंद्र चौबे, शीला कुमारी, छोटू कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

संगवारिया गांव में भी हुआ बलिदान दिवस का आयोजन

इसके अलावा संगवारिया गांव में भी शहीद नीलांबर-पीतांबर के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष, शिक्षक रघुराई राम ने कहा कि सरकार को शहीद नीलांबर-पीतांबर के बलिदान दिवस को राजकीय अवकाश घोषित करना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार शाह, वीरेंद्र साह, मुखिया संजय राम, पूर्व मुखिया सुनीता देवी, सुदामा राम, मदन राम, अर्जुन राम, जीतन राम, चंद्रिका सिंह, विनय सिंह, संजय राम, उमाशंकर राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!