गढ़वा में अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

Location: Garhwa

गढ़वा: रमजान-उल-मुबारक के आखिरी जुमा को लेकर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर नमाजियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई, जिसके मद्देनजर मस्जिद इंतजामिया कमेटियों द्वारा वजू, ध्वनि विस्तारक यंत्र और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया था
गढ़वा की जामा मस्जिद रांकी मोहल्ला में पेश इमाम हाफिज अब्दुस्समद, टंडवा मस्जिद में मौलाना शाहजाद आलम मिसवाही, इंदिरा गांधी रोड स्थित छोटी मस्जिद में मौलाना लियाकत हुसैन, ऊंचरी मस्जिद में मुफ्ती मो. यूनुस, मदरसा तबलिगुल इस्लाम स्थित मस्जिद-ए-तैबा में मुफ्ती मोजाहिद हुसैन, फरठिया मस्जिद में मौलाना अब्दुल रहमान और कल्याणपुर मस्जिद में मौलाना यूसूफ अंसारी ने नमाज अदा कराई।
अलविदा जुमा के मौके पर मुस्लिम मोहल्लों में सुबह से ही चहल-पहल रही। खासतौर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया, जो नए कपड़े पहनकर मस्जिदों में पहुंचे। नमाज अदा करने के लिए लोग पूर्वाह्न 11 बजे से ही मस्जिदों में दाखिल होने लगे थे।
अलविदा जुमा के अवसर पर मस्जिदों के पास जकात व फितरा मांगने वालों की भीड़ देखी गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने मरहुमिनों के नाम से गरीबों को इफ्तार और भोजन कराया। वहीं, रमजान के दौरान पढ़ी गई कुरआन-ए-पाक को बख्शवाने की परंपरा भी निभाई गई।

इस खास मौके पर पूरे शहर में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला और लोगों ने शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!