मां शायर देवी धाम महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, 30 मार्च से होगा शुभारंभ

Location: Meral

मेराल: प्रखंड मुख्यालय स्थित मां शायर देवी धाम में आयोजित होने वाले वार्षिक महोत्सव एवं रामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को देवी धाम संचालन समिति की बैठक में महोत्सव का रोडमैप तैयार किया गया।

30 मार्च को होगा भव्य शुभारंभ

महोत्सव का शुभारंभ 30 मार्च को सुबह 8:00 बजे होगा। मुख्य अतिथि विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जल यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को कलश, चुनरी एवं ध्वज देकर महोत्सव की शुरुआत करेंगे। वहीं, शिक्षाविद एवं वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडे तथा समाजसेवी व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल साह सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

7 अप्रैल को होगा समापन, भव्य भक्ति जागरण का आयोजन

महोत्सव का समापन 7 अप्रैल की रात 9:00 बजे होगा, जिसमें भोजपुरी सिनेमा जगत के उभरते स्टार आर्यन बाबू और सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका खुशबू शर्मा अपनी टीम के साथ भव्य भक्ति जागरण प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं विश्रामपुर विधायक नरेश सिंह कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

रामनवमी पर मेला और महा भंडारे का आयोजन

हर वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव के दौरान विशाल मेला का आयोजन होगा। इसके साथ ही रामनवमी के अवसर पर महा भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में शामिल गणमान्य लोग

बैठक में देवी धाम संचालन समिति के अध्यक्ष संजय भगत, मुख्य संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद, मुखिया रामसागर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष विजय प्रसाद, सचिव कृष्ण प्रसाद कुशवाहा सहित मनोज जायसवाल, प्रमोद महाजन, महेंद्र प्रसाद, मुखिया पति मुन्ना राम, विनोद प्रसाद उर्फ लाला जी, रामेश्वर शर्मा, मोतीचंद प्रसाद, धनंजय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, बलराम कृष्ण शर्मा, अशोक राम, युगुल प्रसाद सोनी समेत कई लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!