शहर में अवैध रूप से संचालित एचपी गैस गोदाम सील, एसडीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

Location: Garhwa

गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर रविवार को नगर परिषदअंचल कार्यालय और गढ़वा थाना की संयुक्त टीम ने रंका मोड़ स्थित एक अवैध एचपी गैस गोदाम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। यह गोदाम भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्र में गुप्त रूप से बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था, जबकि इसका लाइसेंस ग्रामीण क्षेत्र ओबरा के लिए जारी किया गया था।

कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, अंचल अधिकारी सफी आलम, उप निरीक्षक सुबोध बड़ाइक और नगर प्रबंधक ओमकार यादव की टीम ने उक्त गोदाम पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यह गोदाम यामाहा बाइक एवं ऑटो पार्ट्स दुकान के अंदर चोरी-छिपे चलाया जा रहा था। वहां 76 भरे हुए सिलेंडर और 149 खाली सिलेंडर पाए गए, जिनमें से भरे सिलेंडर को सुरक्षा की दृष्टि से एजेंसी के निर्धारित ओबरा गोदाम भेजा गया, जबकि शेष गोदाम को मौके पर ही सील कर दिया गया।

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस गोदाम पर पिछले छह महीनों में तीन बार छापामारी की जा चुकी है। हर बार सिलेंडरों को हटवा कर लिखित चेतावनी दी गई थी, लेकिन संचालक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। लिहाजा जनहित में कठोर निर्णय लेते हुए गोदाम को स्थायी रूप से सील किया गया है ताकि भविष्य में इसका उपयोग इस खतरनाक और अवैध कार्य के लिए न हो सके।

एसडीएम ने अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी और थाना प्रभारी को संचालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियां जनजीवन के लिए गंभीर खतरा हैं और प्रशासन इसके खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।

कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि इस मामले में संबंधित एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, शहर में चल रहे अन्य अवैध गैस गोदामों की भी पहचान कर कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।

मौके पर गोदाम संचालक मौजूद नहीं था, लेकिन उसका स्टाफ गुड्डू सिंह उर्फ विकास सिंह उपस्थित मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस गोदाम का वास्तविक मालिक कभी यहां नहीं आता, बल्कि इसे उसका परिचित रिंकू धर दुबे लंबे समय से चला रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!